बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया का निधन

दुनिया
Spread the love

ढाका। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की चेयरपर्सन और पूर्व प्रधानमंत्री, देशनेत्री बेगम खालिदा जिया का 30 दिसंबर को सुबह 6 बजे निधन हो गया। वे तीन बाद प्रधानमंत्री रहीं। लगातार बीमारी से जूझ रही थीं।

बांग्लादेश की प्रतिष्ठित राजनेता और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की चेयरपर्सन बेगम खालिदा जिया का 30 दिसंबर 2025 को सुबह लगभग 6 बजे ढाका में निधन हो गया। वे लगातार बीमारी से जूझ रही थीं और अस्पताल में इलाज चल रहा था।

खालिदा जिया का जन्म 15 अगस्त 1945 में पश्चिम बंगाल, भारत के जलपाईगुड़ी (तब ब्रिटिश भारत) में हुआ था। विवाह के बाद वे अपने पति ज़ियाउर रहमान (बांग्लादेश के बाद के राष्ट्रपति) के साथ बांग्लादेश में रहीं।

वे बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। उन्होंने तीन बार प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया-1991–1996, फरवरी 1996 और 2001–2006।

खालिदा जिया BNP की नेता के रूप में दशकों तक बांग्लादेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण शक्ति रहीं।

उनका सबसे बड़ा राजनीतिक विरोधी शेख हसीना थी, जिनके साथ उनका संघर्ष “बैटल ऑफ द बेगम्स” के नाम से प्रसिद्ध रहा।

भ्रष्टाचार के आरोपों और जेल की सज़ा का भी उन पर सामना हुआ, हालांकि बाद में कई मामलों में उन्हें बरी किया गया।

वे कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त थीं, जिनमें लीवर सिरोसिस, किडनी, डायबिटीज व अन्य जटिलताएँ शामिल थीं। उन्हें नवंबर 2025 से अस्पताल में गंभीर स्थिति में भर्ती रखा गया था।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK