- बार काउंसिल ऑफ इंडिया से स्थायी प्रैक्टिस प्रमाणपत्र प्राप्त
रांची। पाकुड़ की बेटी और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री मिस्फ़ीका हसन ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर दिया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने उन्हें स्थायी प्रैक्टिस प्रमाणपत्र प्रदान किया है। अब वे देश के किसी भी न्यायालय में विधिवत वकालत कर सकेंगी।
शोध से न्यायालय की यात्रा
मिस्फ़ीका हसन बायोटेक्नोलॉजी विषय में कैंसर पर शोध कर चुकी हैं। वैज्ञानिक प्रयोगशाला से कानून की दुनिया में कदम रखना उनके साहस, दृढ़ संकल्प और बहुमुखी प्रतिभा का प्रमाण है।
पंचायत से राष्ट्रीय मंच तक
वर्तमान में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री मिस्फ़ीका इससे पहले इलामी पंचायत की मुखिया भी रह चुकी हैं। अपने कार्यकाल में उन्होंने शिक्षा को बढ़ावा दिया। स्वच्छता अभियानों को मजबूत किया। महिलाओं को स्वरोज़गार से जोड़ा। उनका नेतृत्व मॉडल ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण का मजबूत उदाहरण माना जाता है।
शिक्षा तक़दीर लिखती है
मिस्फ़ीका हसन कहती हैं कि बीमारी से लड़ने के लिए विज्ञान जरूरी है और अन्याय से लड़ने के लिए कानून। शिक्षा वह हथियार है, जिससे इंसान अपनी तक़दीर खुद लिखता है। मेरी इच्छा है कि कानून हर गरीब और पीड़ित के लिए ढाल बने।
युवतियों को दिया संदेश
युवतियों को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि आपकी पहचान आपके हालात नहीं, आपकी हिम्मत तय करती है। राजनीति पर कहा कि राजनीति अगर सेवा से ज़्यादा सत्ता बन जाए, तो समाज पिछड़ जाता है।
हर बेटी के लिए उम्मीद
मिस्फ़ीका हसन की सफलता हर बेटी के लिए प्रेरणा है। उनका सफर सिखाता है कि अगर इरादा मजबूत हो तो हालात कभी रास्ता नहीं रोकते। उनकी उपलब्धि समाज को महिलाओं की शिक्षा, नेतृत्व और आत्मनिर्भरता की दिशा में नया दृष्टिकोण देती है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


