बंद घर से 20 लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस, स्थानीय लोगों ने की ये मांग

अपराध झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर में चोरों के आतंक ने सभी को सकते में डाल दिया है। इसको लेकर लोगों में भय के साथ आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है।

ताजा मामला शहर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के न्यू बाराद्वारी स्ट्रेट माइल रोड का है, जहां रविवार को चोरी की बड़ी वारदात सामने आई।

चोरों ने बंद घर को निशाना बनाकर करीब 20 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। घटना दोपहर 2:30 बजे से रात 10:30 बजे के बीच की बताई जा रही है, जब घर मालिक अमित सोलंकी घर से बाहर थे।

अमित सोलंकी रात लगभग 10:30 बजे अपने घर पहुंचे, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाने पर अलमारी और सामान पूरी तरह बिखरा हुआ था।

जांच करने पर पता चला कि घर में रखी 20 लाख रुपये नकद राशि गायब है। इसके बाद उन्होंने तत्काल सीतारामडेरा थाना पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर का निरीक्षण किया। शुरुआती जांच से पता चला कि चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे।

पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। आसपास के लोगों से पूछताछ भी जारी है।

पुलिस का कहना है कि चोरी की यह घटना सुनियोजित प्रतीत होती है और चोरों को घर की गतिविधियों की जानकारी थी। तकनीकी साक्ष्यों, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच तेज कर दी गई है।

अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। वे क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने की मांग कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK