गढ़वा में बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क से टाउन हॉल मैदान में हुई दौड़

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर 11 नवंबर को ‘रन फॉर झारखंड’ का आयोजन किया गया। उपायुक्त दिनेश यादव एवं पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क से इसे रवाना किया।

इसमें विभिन्न पदाधिकारी, विद्यालयों के छात्र-छात्राएँ, नेहरू युवा केंद्र के वॉलंटियर्स एवं बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क से नहर चौक, चिनियाँ मोड़ होते हुए नीलांबर-पीतांबर बहुउद्देशीय सांस्कृतिक भवन (टाउन हॉल) मैदान तक दौड़ लगाई।

कार्यक्रम के समापन पर लड़का एवं लड़की वर्ग के प्रतिभागियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को उपायुक्त दिनेश यादव एवं एसपी अमन कुमार द्वारा मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, डी.आर.डी.ए. निदेशक सह पंचायती राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, सदर एसडीएम संजय कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी पंकज कुमार गिरी सहित अनेक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK