रांची। दुखद खबर राजधानी रांची की हरमू हाउसिंग कॉलोनी से आई है, जहां पटेल नगर में रहने वाले शशिकांत गुप्ता नामक एक युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
वे शहर की जानी-मानी डॉटफिश इवेंट कंपनी के निदेशक थे। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि शशिकांत गुप्ता पिछले कुछ समय से गहरे तनाव में थे।
इस तनाव का मुख्य कारण उनके बच्चे की मौत बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक मानसिक पीड़ा के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।
यह घटना तब सामने में आई जब रविवार दोपहर में उनका शव उनके कमरे से बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त उनकी पत्नी कोलकाता में थीं, जबकि उनकी मां पलामू में थीं। शशिकांत उस दौरान अपने रिश्तेदारों के साथ रह रहे थे।
पुलिस के मुताबिक शनिवार की रात का खाना खाने के बाद शशिकांत अपने कमरे में चले गए थे। जब रविवार दोपहर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकले, तो रिश्तेदारों को संदेह हुआ।
किसी तरह दरवाजा खोलकर जब वे भीतर गए, तो देखा कि शशिकांत पंखे से लटके हुए थे। रिश्तेदारों ने घटना की जानकारी तत्काल अरगोड़ा थाना की पुलिस को दी।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। आवश्यक कानूनी कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


