लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट में सावन सिंघाड़ा की धूम, क्वीन का खिताब रेणु को

झारखंड
Spread the love

रांची। चारों तरफ हरियाली और इस बीच भगवान शंकर की पूजा का महीना है सावन। प्रकृति के हरे भरे सौंदर्य को उत्सव के रूप में मनाने का दूसरा रूप है सावन सिंघाड़ा।

लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट ने लायंस के अध्यक्ष रत्न अग्रवाल की देखरेख में सावन सिंघाड़ा का आयोजन धूमधाम से 30 जुलाई की शाम कोकर स्थित निरामया हॉस्पिटल हॉल में किया। इसमें भाग लेने वाले पुरुष और महिला दोनों ही हरे वस्त्र में थे। हॉल में चारों ओर हरियाली नजर आ रही थी। सावन का झूला और पतंगों का अलग ही सौंदर्य नजर आ रहा था।

इस उत्सव की मुख्य अतिथि जमशेदपुर जिला उपध्यक्ष सीमा बाजपेयी थीं। कार्यक्रम के संयोजक शिवानी सोने और यशिका लिया थे। परिचालक शिवानी सोनी, याशिका लिया, जूथीका सान्याल और अनीता झा थे। सावन सिंघाड़ा में शामिल होने वाली सभी महिला का स्वागत मांग टीका से किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत आम बैठक और दीप जलाकर की गयी। फिर गणेश वंदना हुई। शिव स्तुति प्रदीप कुमार ने की। जिज्ञासा, अनुष्का, अविशी, विनीता विजय, रेणु जयसवाल, श्वेता साहा, शायरी अग्रवाल ने नृत्य पेश किया। रोहित जायसवाल ने अपने संगीत पर सभी को झूमने में मजबूर किया। लेडी राशि चौधरी और विनीता विजय ने दर्शकों से कुछ मनोरंजक सवाल पूछे।

प्रथम महिला सुनीता अग्रवाल ने नृत्य का प्रदर्शन कि‍या। रेणु जायसवाल और निशी पटेल सावन क्वीन के विनर एवं रनर अप रहीं। भारतेंदु झा और अनिता झा को सर्वोत्तम जूरी का पुरस्कार मिला। कपल चेयर गेम का आयोजन अनुष्का शर्मा, जिज्ञासा और दिव्यांशु सान्याल द्वारा किया गया।