डालसा सचिव ने मध्यस्थों के साथ बैठक कर दिए आवश्‍यक निर्देश

झारखंड
Spread the love

रांची। 29 नवंबर को बिजली के वादों से संबंधित विशेष लोक अदालत और 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत होने वाली है। इसके सफल आयोजन के लिए डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर ने रांची व्यवहार न्यायालय के डालसा हॉल में सभी मध्यस्थों के साथ बैठक की और सभी से मुखातिब हुए। सचिव ने कहा कि वादों के निस्तारण में मध्यस्थों व अधिवक्ताओं की भूमिका अहम है।

इस अवसर पर डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर, मध्यस्थ श्रीमती नीलम शेखर, सुश्री ममता श्रीवास्तव, श्रीमति सेवा चक्रवर्ती, एल.के. गिरि समेत व्यवहार न्यायालय रांची के अधिवक्ता मध्यस्थ व विशेषज्ञ मध्यस्थ उपस्थित थे।

बताते चले कि झालसा के निर्देश पर वर्ष का अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 दिसंबर को होना सुनिश्चित हुआ है। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए समझौतापूर्व बैठक 13 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। इसके मद्देनजर डालसा, रांची के द्वारा भी तैयारी शुरू कर दी गयी है। सभी न्यायालयों से वादकारियों को नोटिस भेजने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1 ने सभी न्यायिक अधिकारियों से वार्तालाप कर राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए कई दिशा-निर्देश भी दिये हैं। उन्होंने कहां कि अपने न्यायालय के माध्यम से पुलिस प्रशासन के साथ सामंजस्य स्थापित कर नोटिस का अधिक से अधिक तामिला करावें, ताकि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक लंबित वादों का निस्तारण हो सके।

ज्ञात हो कि डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यरत सभी पीएलवी को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए जोर-शोर से प्रचार-प्रसार करने को कहा है।

उन्होंने कहा कि जागरुकता कार्यक्रम के आयोजन के बाद ग्रामीणों व जरूरतमंदो को राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दें, ताकि‍ लोग जागरूक हो, वादकारी राष्ट्रीय लोक अदालत का फायदा उठा सके। अपने वादों का निस्तारण निःशुल्क करा सकें।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK