निदेशक से मिले MPW कर्मचारी, रखीं मांगें, मिला आश्‍वासन

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड MPW कर्मचारी संघ का शिष्टमंडल निदेशक प्रमुख (स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ बीरेंद्र प्रसाद सिंह से 8 सितंबर, 2023 को मिला। इसका नेतृत्‍व महासंघ के महामंत्री सुनील कुमार साह ने किया। संघ ने राज्य में कार्यरत एमपीडब्ल्यू कर्मचारियों की लंबित मांगों एवं उत्पन्न समस्याओं के निराकरण का आग्रह उसने किया।

मुख्य मांगों में झारखंड में कार्यरत एमपीडब्ल्यू कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग की अनुशंसा को अविलंब देने, 107 एमपीडब्ल्यू कर्मचारियों का अविलंब अवधि विस्तार करने, कई कर्मचारियों का बकाया वेतन देने, कई जिलों में श्रावणी मेला का बकाया यात्रा भत्ता देने आदि शामिल हैं।

निदेशक प्रमुख ने शिष्टमंडल को लंबित मांगों पर अविलंब विचार करने का आश्‍वासन दिया। शिष्टमंडल में संघ के अध्यक्ष पवन कुमार, महासचिव मंगल हेंब्रम, सुजीत कुमार, अमरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, बीरेंद्र कुमार महली, कृष्ण देव महतो, उपानंद महतो, श्याम सुंदर महतो, मुकेश कुमार गिरि शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।