सरकारी आवास में प्रेमिका संग रंगे हाथ पकड़े गए सीओ, घर में कैद

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

  • पत्‍नी ने दीवार फांदकर किया पर्दाफाश

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के मझिआंव अंचल में शनिवार की सुबह सनसनी फैल गई। अंचल अधिकारी (सीओ) प्रमोद कुमार को उनकी पत्नी डॉ. श्यामा रानी ने सरकारी आवास में कथित प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। गुस्से में आगबबूला पत्नी ने आवास के सभी दरवाजे बंद कर पति को घर में ही कैद कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। हालांकि स्थिति इतनी तनावपूर्ण थी कि कोई भी हस्तक्षेप करने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

सुबह चार बजे पहुंचीं पत्नी

घटना तड़के करीब चार बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि डॉ. श्यामा रानी बिहार के पूर्व सांसद श्रीराम मांझी की बेटी हैं। उनको अपने पति के व्यवहार पर कई दिनों से शक था। उन्होंने बिना किसी को बताए अचानक गढ़वा से मझिआंव पहुंचने का निर्णय लिया। सरकारी आवास पर पहुंचने के बाद जब मुख्य दरवाजा बंद पाया, तब उन्होंने दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किया। अंदर सीओ प्रमोद कुमार किसी महिला के साथ एक ही कमरे में मौजूद थे।

बंद कर दिया पूरा घर

घटना के बाद डॉ. श्यामा रानी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने आवास के सभी दरवाजे बंद कर दिए। अपने पति को अंदर ही कैद कर लिया। इस दौरान आवास के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास के मोहल्ले में यह खबर आग की तरह फैल गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ देर बाद वहां पुलिस और कई वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे, लेकिन किसी की हिम्मत नहीं हुई कि गुस्साई पत्नी के सामने जाकर बात कर सके।

भागने में सीओ घायल

स्‍थानीय लोगों के अनुसार सीओ प्रमोद कुमार ने किसी तरह छत के रास्ते भागने की कोशिश की, लेकिन वह गिर पड़े। मामूली रूप से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने मौके की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। वहीं, सीओ के साथ मौजूद कथित महिला को पुलिस ने हिरासत में लेकर महिला थाना भेज दिया।

अब कानून का सहारा लूंगी

घटना के बाद डॉ. श्यामा रानी ने मीडिया से कहा कि मुझे लंबे समय से शक था। आज सब कुछ सामने आ गया। अब यह मामला परिवार तक सीमित नहीं रहेगा। मैं कानून का सहारा लेकर न्याय की लड़ाई लड़ूंगी।

बेटी के साथ अन्याय हुआ

इस घटना के बाद पूर्व सांसद श्रीराम मांझी ने भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा की मेरी बेटी के साथ अन्याय हुआ है। एक सरकारी अधिकारी का इस तरह का कृत्य शर्मनाक है। अब हम लोग कानूनी कार्रवाई करेंगे, ताकि सच सबके सामने आए।

प्रशासन में मचा हड़कंप

घटना की जानकारी मिलने के बाद मझिआव अंचल कार्यालय से लेकर गढ़वा जिला मुख्यालय तक प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया। अधिकारी एक-दूसरे से इस घटना की जानकारी लेते नजर आए। वहीं, स्थानीय लोग पूरे दिन इस मामले की चर्चा करते रहे।

पारिवारिक विवाद लग रहा

इस संबंध में गढ़वा के एसडीपीओ नीरज कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर वायरल

घटना की जानकारी फैलते ही सोशल मीडिया पर सीओ का नाम और पूरा मामला वायरल हो गया। लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे पारिवारिक मामला बता रहे हैं, तो कुछ सरकारी अधिकारियों की मर्यादा पर सवाल उठा रहे हैं।

चर्चाओं में पूरा मझिआंव

घटना के बाद पूरे दिन मझिआंव और आसपास के इलाकों में यही चर्चा रही कि आखिर एक उच्च पदस्थ अधिकारी से इस तरह की हरकत कैसे हो सकती है। लोगों ने कहा कि सरकारी जिम्मेदारी निभाने वाले अधिकारी से ऐसे कृत्य की उम्मीद नहीं की जा सकती।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *