पटना। बिहार के मोकामा विधानसभा से JDU प्रत्याशी अनंत सिंह को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता दुलारचंद यादव हत्याकांड को लेकर उनकी गिरफ्तारी हुई है। वे इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी हैं। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
जानकारी हो कि मोकामा में 30 अक्टूबर को 2 प्रत्याशियों के गुटों में झड़प हुई थी। इस दौरान हुए पथराव में कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद एक शव बरामद किया गया। मृतक 75 वर्षीय दुलारचंद यादव उसी गांव के निवासी थे, जहां यह झड़प हुई थी।
पटना के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि घटना के बाद दोनों पक्षों ने मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। साक्ष्यों, प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों और मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ऐसा प्रतीत होता है कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया गया। यह एक गंभीर मामला है।
एसएसपी ने कहा कि यह पाया गया कि यह सब प्रत्याशी अनंत सिंह की मौजूदगी में हुआ, जो इस मामले में मुख्य आरोपी भी हैं। अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके साथी मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम को भी उनके साथ गिरफ्तार किया गया है। तीनों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। उचित जांच की जाएगी।
पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने कहा कि मोकामा विधानसभा क्षेत्र में हुई घटना को जिला प्रशासन और पुलिस ने बहुत गंभीरता से लिया है। हमने मामले में कई कार्रवाई की है। आदर्श आचार संहिता पूरी चुनाव प्रक्रिया का एक मजबूत स्तंभ है। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार हम स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
डीएम ने कहा कि अगर कोई असामाजिक तत्व कानून या आदर्श आचार संहिता के खिलाफ जाने की कोशिश करता है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। हमने 100% हथियार जमा करने के निर्देश दिए हैं। सभी वैध हथियार जल्द ही जमा कर दिए जाएंगे।
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 50 से अधिक चेकिंग प्वाइंट बनाने के निर्देश दिए गए हैं। सीएपीएफ भी जांच करेगी। पटना से सबसे ज्यादा जब्ती की गई है। पर्याप्त सीएपीएफ जवानों को तैनात किया गया है। वे पुलिस और मजिस्ट्रेट के साथ समन्वय में काम कर रहे हैं। अवैध हथियारों को जब्त करने के लिए छापेमारी की जा रही है।
जानकारी हो कि निर्वाचन आयोग ने भी हत्याकांड के मामले में कार्रवाई की थी। वहां तैनात कुछ अधिकारी को निलंबित किया गया था। कुछ को तत्काल वहां से हटाने का निर्देश दिया गया था।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


