- दो हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए
रांची। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर देश के कई राज्यों में SIR चल रहा है। इसके मद्देनजर अंजुमन इस्लामिया रांची ने SIR सहायता केंद्र खोला है। हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया है।
महासचिव डॉ.तारिक ने बताया कि शनिवार से यह SIR सेवा अंजुमन इस्लामिया, रांची में उपलब्ध होगी, जहां हमारे दो SIR सहायक /समन्वयक लोगों की मदद करेंगे।
नायाब सदर मो.नौशाद ने कहा कि हमलोग SIR सेवा लगाकर चलाते रहेंगे। अवाम की खिदमत में हमेशा खड़े रहेंगे।
सदस्य अयूब राजा ने बताया कि SIR को गंभीरता से लेना है। लोगों को अपने बूथ और 2003 की सूची में नाम खोजने में मदद करना बहुत महत्वपूर्ण है।
सदस्य लतीफ ने कहा कि SIR सेवा अंजुमन इस्लामिया की लोगों को जागरूक करने की एक कोशिश है। वोटर सूची मे बीएलओ से मैपिंग कराने की, जिसमें अंजुमन की टीम मदद करेगी।
लोग हेल्प लाइन नंबर 7070393065 और 6205433192 पर संपर्क कर सकते हैं। सभी को हर संभव मदद की जाएगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


