मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर कोकिला के निधन को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतरत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लता जी के निधन से मर्माहत हूं। यह देश और देशवासियों के लिए अपूरणीय क्षति है। आज हर किसी की आंखें नम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने विभिन्न भाषाओं में लगभग तीस हजार गानों को अपनी सुरीली आवाज दी थी। उनकी आवाज ही उनकी पहचान थी। आज उनके हमारे बीच नहीं होने से सुरों का एक कारवां थम सा गया है। हालांकि, वे अपनी आवाज से हमेशा हमारे दिलों में राज करेंगी।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि लता जी भले ही इस दुनिया में अब नहीं है, लेकिन उनके गाने हमेशा उनकी याद दिलाती रहेगी। परमात्मा दिवंगत पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान दे। उनके असंख्य प्रशंसकों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। अलविदा लता दीदी।