बीकानेर। अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन संघ के छठे आचार्य जवाहर लाल जी महाराज की 150वीं जयंती पर भारत सरकार 150 रुपए का स्मारक सिक्का जारी करने जा रही है। मुंबई राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत इस खास सिक्के का 16 नवंबर, 2025 को अनावरण करेंगे।
सिक्को का संग्रह और अध्यन करने वाले मुद्राशास्त्री सुधीर लुणावत ने बताया कि इसका वजन 35 ग्राम है। इस सिक्के को भारत सरकार की हैदराबाद टकसाल ने बनाया है। सिक्के में 50 फीसदी चांदी 40 फीसदी, तांबा 5-5 फीसदी जस्ते और निकल का मिश्रण है।
इस सिक्के को जारी कराने में मुख्य भूमिका निभाने वाले जसकरण बोथरा फाउंडेशन के सिद्दार्थ बोथरा के अनुसार कार्यक्रम में महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी उपस्थित रहेंगे। सिक्के की अनुमानित कीमत 5500 रुपए के आसपास रहेगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


