Weather Update : नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन चक्रवाती तूफान ‘Montha’ में बदल गया। वर्तमान में यह दक्षिण-पश्चिम एवं उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर है। इसका असर देश के कई राज्यों में देखने को मिलेगा। इसपर मौसम वैज्ञानिक लगातार नजर बनाए हुए हैं।
दक्षिण-पूर्व एवं उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित डीप डिप्रेशन पिछले 6 घंटो के दौरान लगभग 13 किमी प्रति घंटा की गति से पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ा। तीव्र होकर चक्रवाती तूफान “मोंथा” में परिवर्तित हो गया।
इसके अगले 12 घंटो के दौरान दक्षिण-पश्चिम एवं उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। इसके बाद इसके उत्तर-पश्चिम, फिर उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए 28 अक्टूबर की सुबह तक प्रचंड चक्रवाती तूफान में परिवर्तित होने की संभावना है।
उत्तर–उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए इसके 28 अक्टूबर की सायं या रात्रि के दौरान काकीनाडा के आसपास मछलीपट्टनम और कालिंगपट्टनम के बीच आंध्र प्रदेश तट को एक प्रचंड चक्रवाती तूफान के रूप में पार करने की अत्यधिक संभावना है। उस समय अधिकतम स्थायी पवन गति 90–100 किमी प्रति घंटा तक होगी, जो झोंकों में 110 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
तूफान की वजह से तमिलनाडु, केरल, माहे और तटीय कर्नाटक में 27, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 30 तक, रायलसीमा में 29 तक, ओडिशा में 30 तक, छत्तीसगढ़ में 29 अक्टूबर को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
रायलसीमा में 27 और 28, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 27, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 28-29 और दक्षिण ओडिशा में 28 और 29 अक्टूबर को अलग-अलग स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है।
झारखंड में लगातार चार दिन भारी बारिश होगी। इसका असर संताल, पलामू और कोल्हान प्रमंडल में जिले को देखने को मिलेगा। यहा कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


