प्रतिमा विसर्जन के साथ नौ दिनों से चल रही शारदीय नवरात्रि संपन्‍न

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। प्रतिमा विसर्जन के साथ पिछले नौ दिनों से चल रही शारदीय नवरात्रि शांति व शौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। जिले के कांडी प्रखंड के कई स्थलों पर मां जगदम्बे की प्रतिमा को लोगों ने नम आंखों के साथ अंतिम विदाई दी।

सतबहिनी झरना तीर्थ, सोन व कोयल नदी, चटनियां डैम सहित स्थानीय जलाशयों में प्रतिमा विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने नाचते गाते प्रतिमा विसर्जन किया। छिटपुट रूप से दशहरा के दिन भी प्रतिमा विसर्जन किया गया।

इससे पूर्व नवमी को कांडी प्रखंड के अधिकांश पूजा पंडालों में हवन यज्ञ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर महाभंडारे का भी आयोजन किया गया। दुर्गापूजा समिति अधौरा के पूजा पंडाल में भी नवमी व दशमी को महाभंडारे का आयोजन किया गया था।

नवमी को सत्यनारायण प्रसाद व दशमी को प्रिय कुमार गुप्ता के सौजन्य से महाभंडारे हुआ। यहां सैकड़ों लोगों ने महाप्रसाद प्राप्त किया।

पूजा के दौरान शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस मुस्तैद रही। पुलिस की गस्ती दल थाना क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों की गश्‍त करती रही। प्रतिमा विसर्जन के दिन सभी विसर्जन स्थल पर पदाधिकारी पुलिस बल के साथ तैनात दिखे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230