रात में पार्टी से लौटी थी महिला, सुबह घर में घुसकर मारी गोली, मौत

झारखंड अपराध
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। रात में पार्टी से महिला लौटी थी। सुबह दिनदहाड़े घर में घुसकर उसे गोली मार दी गई। लोहरदगा के सेन्हा थाना क्षेत्र के चंदकोपा में यह घटना 3 दिसंबर को घटी। घटना के कारण का अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के मुताबिक घटना दिन के 11 बजे सदर थाना क्षेत्र के चंदकोपा गांव में घटी। यहां अपने मकान में रह रही एक महिला उज्ज्वला कुमारी (28) को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी।

घटना के बाद आनन-फानन में पड़ोसियों के सहयोग से महिला को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बारे में किसी को कुछ पता नहीं है। किसने गोली मारी, क्यों मारी। यहां तक कि उसके पति प्रमोद प्रसाद भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं।

मृतिका बगडू थाना के मेरले गांव की रहने वाली थी। चंदकोपा में नवनिर्मित मकान में अपने दो बेटे एवं पति के साथ रहती थी।

बताया जाता है कि बच्चों के डिवाइन स्पार्क स्कूल में रात में पार्टी थी। बच्चे समेत पार्टी में शामिल होकर देर रात सभी घर लौटे थे।

घटना के समय घर में कोई नहीं था। अचानक से कोई बड़ी आसानी से साथ गोली मारकर चला गया।

बताते चलें कि पूर्व 1 सप्ताह पूर्व ही कुडू में एक व्यवसाई विकास कुमार साहू की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसकी गुत्थी अब तक नहीं सुलझ पाई है। यह दूसरी घटना आज लोहरदगा में हो गई।

घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।