रांची। राजधानी के लिए दुखद खबर आई है, रांची के पीयूष पुष्प की विमान क्रैश में मौत हो गयी। दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग में पायलट ट्रेनिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ।
इस हादसे में रांची के 20 साल के युवक पीयूष पुष्प का निधन हो गया। पीयूष अरगोड़ा कटहल मोड़, लाजपत नगर के निवासी थे। वे रांची के जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली के पूर्व शिक्षक टीएन साहू के पुत्र थे।
मिली जानकारी के अनुसार, पीयूष वालकैन एविएशन इंस्टीट्यूट, जोहानसबर्ग में पायलट ट्रेनिंग ले रहे थे। ट्रेनिंग के दौरान विमान उड़ाते समय अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिससे विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
हादसे में गंभीर रूप से घायल पीयूष को जोहानसबर्ग के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पीयूष की मौत से परिवार और उनके स्कूल में शोक की लहर दौड़ गई है।
भारतीय दूतावास के माध्यम से पीयूष का पार्थिव शरीर भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीयूष को जानने वाले अफसोस जाहिर कर रहे हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK