जनशिकायत निवारण दिवस में अधिकांश शिकायतों का हुआ त्वरित निष्पादन

झारखंड
Spread the love

  • डुमरी, जारी, घाघरा एवं कामडारा प्रखंडों में हुआ कार्यक्रम

गणपत लाल चौरसिया

गुमला। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिले के विभिन्न डुमरी, जारी, घाघरा एवं कामडारा प्रखंडों में साप्ताहिक जनशिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने पेंशन, प्रमाण पत्र, आवास, मईंयां सम्मान योजना, राशन कार्ड एवं अन्य जनहित से संबंधित विषयों पर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।

डुमरी प्रखंड में 145 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 143 का त्वरित निष्पादन किया गया। जारी प्रखंड में 18 शिकायतें प्राप्त हुईं। सभी का तत्काल निष्पादन किया गया। घाघरा प्रखंड में प्राप्त 23 शिकायतों में से 22 का ऑन-द-स्पॉट समाधान किया गया। कामडारा प्रखंड में प्राप्त 45 शिकायतों में से 41 का निवारण किया गया।

जनशिकायत निवारण दिवस के दौरान संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा उपस्थित नागरिकों की समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए त्वरित समाधान सुनिश्चित किया गया। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों की वास्तविक समस्याओं को समझना और उनका शीघ्र निवारण करना है।

जनहित में संचालित यह पहल जिला प्रशासन की पारदर्शिता, जवाबदेही एवं संवेदनशीलता का प्रतीक है, जिससे नागरिकों का प्रशासन के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *