Jharkhand Weather : लू से नहीं मिलेगी राहत, इन जिलों के लोग रहे सावधान

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में लू से फिलहाल राहत की उम्‍मीद नहीं है। कई जिले भीषण लू की चपेट में हैं। आने वाले दिनों में भी इसका प्रकोप जारी रहेगा। कुछ जगहों पर बारिश और वज्रपात के साथ आंधी चलने के संकेत भी हैं। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र ने 10 जून, 2024 को दी।

तापमान में बदलाव नहीं

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की उम्‍मीद नहीं है।

11 जून को यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 11 जून को राज्‍य के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां जिलों में देखने को मिलेगा।

12 जून को यहां बारिश

राज्‍य के उत्‍तर-पूर्वी और दक्षिणी-पूर्वी भागों में 12 जून को कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां जिलों में देखने को मिलेगा।

13-14 जून को यहां बारिश

राज्‍य के उत्‍तर-पूर्वी, मध्‍य और दक्षिणी भागों में 13 और 14 जून को कुछ स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसका असर इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां जिलों में देखने को मिलेगा।

15-16 जून को भी बारिश

केंद्र के अनुसार 15-16 जून को राज्‍य में कुछ स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है।

11-12 जून को यहां लू

11-12 जून को गढ़वा, पलामू, देवघर, गोड्डा, जामताड़ा और दुमका जिले में कहीं-कहीं पर भीषण लू की स्थिति देखी जा सकती है। इसी तरह लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, गुमला, रांची, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां कहीं-कहीं लू की स्थिति देखी जा सकती है।

13 जून को यहां लू

13 जून को गढ़वा, पलामू, देवघर, गोड्डा, जामताड़ा और दुमका जिले में कहीं-कहीं पर भीषण लू की स्थिति देखी जा सकती है। इसी तरह लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, गुमला, रांची, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां कहीं-कहीं लू की स्थिति देखी जा सकती है।

14 जून को यहां लू

14 जून को गढ़वा, पलामू और चतरा जिलों में कहीं-कहीं भीषण लू चलने की आशंका है। इसी तरह लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, गुमला, रांची, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां कहीं-कहीं लू की स्थिति देखी जा सकती है।

13-14 जून को यहां आंधी

13 और 14 जून को राज्‍य के उत्तर-पूर्वी, मध्‍य और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवाओं के झोंके के साथ वज्रपात होने की आशंका है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां जिलों में देखने को मिलेगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8