Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में मॉनसून अति सक्रिय है। पिछले 23 घंटे में कई जगहों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हुई। कल यानी 4 अक्टूबर से लगातार दो दिन भारी बारिश होगी। वज्रपात की आशंका भी है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 3 अक्टूबर, 2025 को दी।
तापमान में बदलाव होगा
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में बदलाव की कोई बड़ी संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 2 दिनों में इसमें 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
आंधी-वज्रपात की आशंका
केंद्र के अनुसार 4 से 7 अक्टूबर तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज़ हवाओं का झोंका भी चल सकता है। इसकी गति 40 किलोमीटर प्रतिघंटा हो सकती है।
यहां के लिए येलो अलर्ट
मौसम केंद्र के अनुसार 4 अक्टूबर को दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
मौसम केंद्र के अनुसार 5 अक्टूबर को दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इन सभी जगहों पर भारी बारिश होने की उम्मीद है।
यहां सीधे पढ़ें अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230