झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन ने निकाला न्‍याय मार्च

झारखंड
Spread the love

  • थैलेसीमिया, सिकल सेल, अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ितों के लिए नीति बनाने की मांग

रांची। झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन के बैनर तले थैलेसीमिया, सिकल सेल, अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ितों/परिजनों ने राज्यस्तरीय न्याय व जन जागरुकता मार्च निकाला। मार्च जयपाल सिंह मुंडा पार्क से शुरू होकर राजभवन तक गया। इसमें रांची, खूंटी, लोहरदगा, रामगढ़, गुमला, हज़ारीबाग, लातेहार, पलामू, बोकारो के पीड़ित एवं परिजन शामिल हुए।

थैलेसीमिया न्याय मार्च का नेतृत्व पीड़ित छात्रा सोनम कुमारी, साकची सिंह, प्रतिज्ञा  कुमारी ने किया। थैलेसीमिया जनजागरुकता एवं न्याय मार्च में शामिल पीड़ित एवं परिजनों ने हाथों में मांगों की तख्तियां ले रखीं थीं। सभी ने कतारबद्ध होकर शांतिपूर्ण मार्च किया।

पीड़ि‍तों ने राजपाल एवं झारखंड सरकार से थैलेसीमिया, सिकल सेल, अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ितों, परिजनों के लिए अविलंब नीति बनाने की मांग की। झारखंड में रक्तदान-महादान के लिए जनजागरुकता पर विशेष अभियान चलाने की बात कही। इसके अलावा भी कई मांगें रखीं।

कार्यक्रम में पीड़ितों के परिजन सहित झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन की देवकी देवी, संजय टोप्पो, पुनिया उरांव, प्रगति शुक्ला, रानी कच्छप, सोनम सिंह, सीमा देवी, लखन महतो, बसंत कुमार सहित सैकड़ों पीड़ितों के परिजन एवं पीड़ित थे।

पीड़ित बच्चों में लक्की कुमारी, पूजा कुमारी, रौशन कच्छप,अल्पना कुमारी, टिंकू कुमार, कारण लोहरा, अंबिका कुमारी, दक्ष महतो, मनीष टोप्पो शामिल थे।

पीड़ितों के समर्थन में मोटिवेटर दिव्यंक राजीव राजू, विशेष शिक्षक राज्याध्यक्ष पॉवेल कुमार, डॉ अनुराधा वत्स, रंजीत साहू, रक्तदान आयोजक मेहर खालसा के हर्षवर्धन, आदिवासी अधिकार मंच झारखंड के राज्य संयोजक सुखनाथ लोहरा, झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन/लहू बोलेगा रक्तदान संगठन के संस्थापक नदीम खान, आरटीआई एक्टिविस्ट अकरम राशिद, रक्तवीर साज़िद उमर, बुलंद अख़्तर आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *