- उपायुक्त ने कहा-व्यावसायिक फसलों की खेती करें, आय बढ़ाएं
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। जिला प्रशासन और प्रदान संस्था के संयुक्त प्रयास से कुडू प्रखंड की सलगी पंचायत के रोचो बरवाटोली में इलाइची, काली मिर्च और वैनिला की जैविक खेती प्रारंभ की गई। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ ताराचंद ने संबंधित फसल के लिए पौधा का रोपण किया।
इन तीनों फसलों में; छोटी इलाइची की खेती दो एकड़, काली मिर्च की खेती डेढ़ एकड़ और वैनिला की खेती एक एकड़ की खेती की जा रही है। जिला प्रशासन और प्रदान संस्था की ओर से सेनेम नेरेम किसान उत्पादक समूह के किसानों को तकनीकी सहायता देकर इन फसलों की खेती प्रारंभ की गयी है।
आज इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि कुडू की सलगी पंचायत के रोचो बरवाटोली में आज इंटीग्रेटेड फार्मिंग के तहत छोटी इलायची, काली मिर्च और वैनिला की खेती प्रारंभ हो रही है। यह गर्व की बात है क्योंकि इंटीग्रेटेड फार्मिंग के तहत इन फसलों की खेती झारखंड में पहली बार हो रही है। अगर यह सफल रहता है तो यह एक क्रांति की तरह होगा। हम इसे पूरे जिला में करेंगे, ताकि लोहरदगा जिला इन फसलों निर्यातक जिलों में शामिल हो सके।
ये तीनों फसलें दोगुनी व तिगुनी आय देने वाली फसलें हैं। अगर किसान अपने उत्पाद के लिए ग्लोबल मार्केटिंग प्लेटफॉर्म के जरिये अपने उत्पाद बेचे तो खरीदार की कभी कमी नहीं होगी। अगर किसान आर्थिक रूप से सुदृढ़ हों तो कोई भी जिला विकसित और खुशहाल हो सकता है।
उपायुक्त ने कहा कि किसान व्यवसायिक फसलों की खेती करें। इससे ना सिर्फ आप आर्थिक रूप से समृद्ध होंगे बल्कि आप अन्य जोखिम उठाने में भी सक्षम होंगे। इन फसलों से आपको मेहनत की सही कीमत मिल सकेगी। गेहूं या धान की अपेक्षा व्यावसायिक फसलों में अधिक मुनाफा होता है। किसान अपने फसल का बीमा भी कराएं।
उपायुक्त ने कहा कि इंटीग्रेटेड फार्मिंग को सभी किसानों तक पहुंचाने की आवश्यकता है ताकि अधिक से अधिक किसान जैविक खेती से जुड़ सकें और उर्वरकों पर निर्भरता छोड़ें।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि किसान नई तकनीक का इस्तेमाल करने, अपनी मिट्टी के अनुसार फसलों का चयन कर खेती करें तो यह जोखिम आपको मुनाफा देगा। किसान जोखिम उठाने से डरे नहीं। किसानी कार्य लोहरदगा के अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।
उपायुक्त ने कार्यक्रम के उपरांत पोषण वाटिका और पोल्ट्री फार्म का भी निरीक्षण किया।
आज के कार्यक्रम में जिला उद्यान पदाधिकारी सौरभ लोहानी, प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष उरांव, कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक डॉ किरण, सलगी पंचायत मुखिया सुमित्रा देवी, बड़कीचांपी की उप मुखिया हेना तिवारी, एफपीओ सेनेम नेरेम की ओर से एमलेन कंडुलना, प्रदान संस्था की ओर से विकास मिश्रा, गोल्डन राज व बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


