गणपत लाल चौरसिया
गुमला। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के आदेश पर ज़िले में सड़क जाम की स्थिति से निबटने के लिए जिला प्रशासन ने पहल की है। इस क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी एंव गुमला बस एसोसिएशन के पदधारियों के मांगें जाने पर बस ऑनर ने कुछ मांगें रखीं। इसपर पर्व के बाद आवश्यक कार्रवाई करने आश्वासन दिया गया।
शहर में सुगम यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से घाघरा-लोहरदगा की तरफ से आने वाली और उस रूट पर पुनः जाने वाली बसों के आगमन एवं प्रस्थान की व्यवस्था में परिवर्तन किए जाने का निर्देश दिया गया है।
गुमला से लोहरदगा की ओर जानेवाली बसों का आगमन एवं प्रस्थान अब लोहरदगा रोड से सुनिश्चित किया जाएगा। नियम का उल्लंघन करने वाले विभिन्न बसों से 10,000 चालान काटा गया है।
लोहरदगा और गुमला से रांची जाने-आने वाले सरकारी एवं निजी बसों का संचालन सरकारी बस डिपो से कराया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे वाहनों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की गई। ओवरलोड टेम्पो वाहनों में क्षमता से अधिक बैठे सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतारा गया।
गुमला से घाघरा जाने वाले टेंपो पैसेंजर को लेकर नहीं जाएंगे। टेंपो में ओवरलोड पाए जाने पर दंड लगाने के साथ कार्रवाई की जाएगी। टेंपो में पैसेंजर की संख्या 5 तक ही है। ओवरलोड पैसेंजर पाए गए टेंपो को गुमला थाना परिसर में रखा गया है।
जांच के अभियान मे मुख्य रूप से मोटरयान निरीक्षक रॉबिन अजय सिंह एवं प्रदीप कुमार तिर्की एवं गुमला थाना प्रभारी महेंद्र कुमार करमाली शामिल थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


