- थाना प्रभारी पहुंचे मौके पर, पहचान हुई अनार देवी के रूप में
विश्वजीत कुमार रंजन
विशुनपुरा (गढ़वा)। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के अपर बाजार में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला की संदिग्ध हालात में अचानक मौत हो गई। बताया जाता है कि महिला बाजार स्थित एक दुकान के बाहर बैठी हुई थी। अचानक बेसुध होकर गिर पड़ी। आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते, महिला दम तोड़ चुकी थी।
सूचना पाकर विशुनपुरा थाना प्रभारी राहुल सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। तुरंत छानबीन शुरू की। प्रारंभिक स्तर पर महिला की पहचान नहीं हो सकी थी, जिसके बाद पुलिस ने आमजन से पहचान बताने की अपील भी की।
बाद में मृतका की पहचान अनार देवी (करीब 60 वर्ष, पति ललधारी बैठा, ग्राम चौरिया, थाना खरौंधी, जिला गढ़वा) के रूप में हुई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाना लाई। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दी।
इधर, खबर फैलते ही मृतका के मायके के लोग भी विशुनपुरा थाना पहुंचे। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। हालांकि अभी तक मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार महिला अपनी गांव चौरिया से मायके टड़हे जा रही थी। अचानक उसकी मौत कैसे हुई, यह फिलहाल रहस्य बना हुआ है।
वही परिजनों के द्वारा बताया गया की हार्ट और बीपी का दवा चल रही थी। थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230