गणपत लाल चौरसिया
गुमला। घाघरा थाना क्षेत्र के जामटोली ग्राम के समक्ष ट्रिपल राइट, तेज रफ्तार, अनियंत्रित बाइक एक पेड़ से सीधा टकरा गई। इस घटना में घोड़ा टांगर ग्राम निवासी कार्तिक लोहरा की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। दो अन्य बाइक सवार घाघरा थाना अंतर्गत स्थित सिरकुट ग्राम निवासी आकाश महली एवं ईटकिरी ग्राम निवासी सोनू महली दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना की सूचना मिलते घाघरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों को इलाज के लिए घाघरा उप स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया। वहां डॉक्टर ने कार्तिक लोहारा को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायल का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक कार्तिक लोहारा के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौप दिया गया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK