द आरएनबी क्लिनिक खुला, मिलेंगी मल्टीस्पेशियलिटी और फिजियोथेरेपी सेवाएं

झारखंड
Spread the love

रांची। मल्टीस्पेशियलिटी और फिजियोथेरेपी सेवाओं के लिए प्लाजा सिनेमा के पास स्थित पार्क स्क्वायर बिल्डिंग के चौथे तल्ले पर द आरएनबी क्लिनिक का शुभारंभ रविवार को हुआ। इसका उद्घाटन रिम्स के निदेशक डॉ राजकुमार ने किया।

क्लिनिक के ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट डॉ रोबिन्स कुमार, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ भास्कर सिंह और प्रशासनिक प्रमुख डॉ नीलम सिंह ने बताया कि यहां एक ही छत के नीचे न्यूरोसर्जरी, आर्थोपेडिक, विशेष परामर्श, फिजियोथेरेपी और पुनर्वास जैसी सेवाएं प्रदान की जायेंगी। महिला एवं बच्चों के लिए भी ओपीडी की सुविधा उपलब्ध रहेगा।

ओपीडी सुबह नो बजे से रात नौ बजे तक खुलेगा। विशेषज्ञ डॉक्टरों में कई दिल्ली से भी है। ये डॉक्टर रांची में मरीजों को देखेंगे और उचित परामर्श देंगे। विशेषज्ञ डॉक्टरों में ऑर्थोपेडिक स्पाइन सर्जन डॉ वी. आनंद नायक, ऑर्थोपेडिक हैंड सर्जन डॉ निशांत सोनी समेत अन्‍य हैं। मरीज होम-केयर सेवाएं और ऑनलाइन परामर्श भी ले सकते हैं। मौके पर डॉ कमर ज़हीर, बिरेंद्र सिंह, एनएन पांडेय, उषा गुप्ता, मंजीत सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK