रांची। राजधानी रांची में शुक्रवार को रांची नगर निगम ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक और प्लास्टिक कैरी बैग के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। इससे हड़कंप मच गया।
अपर प्रशासक संजय कुमार के आदेश पर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने वेंडिंग जोन-2 और हटिया क्षेत्र में छापा मारा। इस कार्रवाई में कुल 35 किलो प्लास्टिक कैरी बैग, 3200 प्लास्टिक ग्लास और 2300 प्लास्टिक चम्मच जब्त किये गये।
जानें जब्त सामान की सूची
वेंडिंग जोन-2 : 5 किलो प्लास्टिक कैरी बैग।
हटिया क्षेत्र : 30 किलो प्लास्टिक कैरी बैग, 3200 प्लास्टिक ग्लास, 2300 प्लास्टिक चम्मच।
अपर प्रशासक ने दी ये चेतावनी
शहरवासी प्लास्टिक कैरी बैग का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।
आने वाली दुर्गापूजा में पूरा निगम क्षेत्र प्लास्टिक फ्री जोन बनाया जाएगा।
नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK