अभियंता दिवस पर सरला बिरला विश्वविद्यालय में हुआ कार्यक्रम

झारखंड
Spread the love

रांची। सरला बिरला विश्वविद्यालय में मोक्षगुंडम् विश्वेसरैया की जयंती पर मनाए जानेवाले ‘अभियंता दिवस’ के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सी जगनाथन ने की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि विश्वेसरैया भारत के महान इंजीनियरों में एक थे। उन्होंने आधुनिक भारत की रचना की। भारत को एक नई पहचान दिलाई। विद्यार्थियों को उनके जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए। विदेश भ्रमण के दौरान वहां अर्जित ज्ञान का उनके भारत में उपयोग करने के बारे में भी उन्होंने विस्तार से बताया।

कार्यक्रम में एसबीयू के महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक ने विश्वेसरैया की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए भारत में निर्माण क्षेत्र में हुए क्रांतिकारी परिवर्तनों का श्रेय उन्हें दिया। विश्लेषण और उनकी अद्वितीय क्षमता पर बोलते हुए उनके भारत रत्न से पुरस्कृत किए जाने एवं उनके कृतित्व की भी उन्होंने विशेष तौर पर चर्चा की।

इस अवसर पर डॉ. नीता वर्मा और डॉ. दुर्गा ने भी अपने विचार प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में विश्वेसरैया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

विवि के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान और राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने अभियंता दिवस के अवसर पर विश्वेसरैया को श्रद्धांजलि अर्पित की।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK