झारखंड विधानसभा में उठा स्‍कूलों को बंद और मर्ज करने का मुद्दा

झारखंड शिक्षा
Spread the love

रांची। झारखंड विधानसभा में स्कूलों को मर्ज या बंद करने का मामला उठा है। विधायक रामचंद्र सिंह ने अल्प सूचित प्रश्न में यह मुद्दा उठाया है। बंद या मर्ज किये गये विद्यालयों की जानकारी मांगी है।

विधायक ने पूछा है कि राज अंतर्गत स्थित विद्यालयों के पुनर्गठन के फलस्वरुप कितने स्कूलों को बंद या मर्ज किया गया है। उन्‍होंने पूछा है कि वैसे कितने विद्यालयों को मर्ज या बंद किया गया है, जिनकी आपस की दूरी 1 किलोमीटर या उससे कम है। 1 किलोमीटर से अधिक और 2 किलोमीटर से कम दूरी की दूरी में स्थित विद्यालयों की संख्या कितनी है। 2 किलोमीटर से अधिक और 3 किलोमीटर या उससे कम दूरी के कितने विद्यालयों को मर्ज या बंद किया गया है।

विधायक ने राज्‍य में बंद यह मर्ज किए गए विद्यालयों की संख्या की जानकारी भी मांगी है। विधायक के सवाल के आलोक में प्राथमिक शिक्षा उपनिदेशक रतन कुमार महावर ने सभी जिला शिक्षा अधीक्षकों से जानकारी मांगी है। जिला शिक्षा अधीक्षकों को दिए गए प्रारूप में सवालों का जवाब देने को कहा है। इसका जवाब सोमवार तक हर हाल में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।