झारखंड बालक-बालिका सुपर स्पीड खो-खो खुली चयन प्रतियोगिता आयोजित

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। झारखंड राज्य सुपर स्पीड खो-खो एसोसिएशन के तत्वावधान में एक दिवसीय झारखंड राज्य सुपर स्पीड खुली चयन बालक-बालिका खो-खो  प्रतियोगिता धुर्वा के सेक्‍टर 2 स्थित बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय प्रांगण में हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन खेल प्रेमी दीपक मरांडी, जॉन हेम्ब्रम ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर और सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। खिलाड़ियों का स्वागत एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ अजय झा ने किया।

चयन प्रतियोगिता में रेफरी विवेक कुमार, उमाकांत उरांव, संजय कुमार, शुभम सिंह, कौशल कुमार, सरिता कुमारी, रिया सिंह, प्रीति प्रजापति, रोहण कुमार थे। प्रतियोगिता में टाटा डी.ए.वी. चैनपुर, रामगढ़ ने बालक वर्ग ने शानदार प्रदर्शन करते झारखंड टीम में स्थान बनाया है।

प्रतियोगिता में झारखंड के सभी जिले से लगभग सत्तर खिलाडियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता दो आयु वर्गों अंडर-14 (सब जूनियर) एवं अंडर-17 (जूनियर) के लिए आयोजित की गई थी। इसमें झारखंड सब जूनियर एवं जूनियर बालक-बालिका टीम के प्रशिक्षण शिविर के लिए बीस-बीस बालक-बालिका का किया गया।

राज्य स्तरीय खो-खो प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 10 से 20 सितंबर, 2025 तक बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय, धुर्वा के प्रांगण में किया जायगा। चयनित झारखंड टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 8 अक्टूबर को हटिया रेलवे-स्टेशन से जयपुर (राजस्थान) के लिए प्रस्थान करेगी।

सब जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता 10 से 12 अक्टूबर 2025 तक मुकुन्दा रोड, भानकुरूटा, जयपुर (राजस्थान) में आयोजित की गई है। यह जानकारी झारखंड राज्य सुपर स्पीड खो-खो एसोसिएशन के महासचिव विवेक कुमार ने दी।

प्रशिक्षण शिविर के लिए चयनित खिलाड़ी

बालक वर्ग :-

शिवम कुमार, रोहण कुमार, सन्नी कुमार, शिवा कुमार (सभी रांची),पवन नायक, अजय कुमार (लोहरदगा), सत्यवीर दास, प्रिन्स कुमार (हजारीबाग), अभिषेक उरांव, भीम कुमार (चतरा), आर्यन महतो (गिरिडीह), आदित्य कुमार, मनीष कुमार (गढ़वा), अनिश कुमार, आकाश नायक, आर्यन लोहरा (सभी गुमला), रंजीत कुमार, वतन कुमार, आर्यन प्रसाद, राजवीर कुमार, अक्षत कुमार, बेलाल अहमद, जिशान अंसारी (सभी टाटा डी.ए.वी, रामगढ़)।

बालिका वर्ग :-

प्रीति कुमारी, पूजा कुमारी, दीपा कुमारी, अन्नु कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, खुशी कुमारी (सभी रांची), हंसिका कुमारी, पूनम कुमारी, प्रिया कुमारी (लोहरदगा), योशि प्रिया, सलोनी कुमारी (गुमला), सुहानी कुमारी, प्रियंका कुमारी (चतरा), मनीषा कुमारी, अन्नु उरांव (हजारीबाग), अन्नुप्रिया उरांव, अलीशा कुमारी (लोहरदगा), अर्पिता कुमारी, शालिनी कुमारी (रामगढ़), उमा थापा, अमिका कुमारी (सिमडेगा)।

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *