Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 23 सितंबर, 2025 का राशिफल

मेष

दिन परोपकार और सद्भावनाओं में बीतेगा। सेवा-पुण्य का कार्य भी हो सकता है। मानसिक रूप से कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। इस कारण सभी कार्य सफलता से कर सकेंगे।

वृष

वाद-विवाद में सफलता मिलेगी। आपकी वाणी किसी को मोहित करेगी। नए सम्बंधों में सद्भाव बढऩे की भी संभावना है। विद्यार्थियों को पढऩे-लिखने में अभिरुचि बढऩे से उनके लिए अच्छा दिन है।

मिथुन

संभलकर चलने की आवश्यकता है। स्त्रीवर्ग से सम्बंध बनाने से बचना होगा। पानी और प्रवाही पदार्थों से घात है। उनसे भी दूर रहें। किसी व्याधि के कारण मन दुविधा में रहने से निर्णय लेने में बाधा आ सकती है।

कर्क

प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। नए कार्य का आरंभ भी कर सकते हैं। मित्रों और स्नेहीजनों से भेंट होने से खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। मित्रों से सहयोग मिलेगा। कार्य में मिली सफलता से उत्साह में वृद्धि होगी।

सिंह

दिन शुभ है। आर्थिक लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं। परिवारजनों के साथ अच्छी तरह से समय बिता सकेंगे। उनका सहयोग भी अच्छा मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में आय की अपेक्षा व्यय ही अधिक होगा।

कन्या

दिन अच्छा रहेगा। वाक्चातुर्य से मीठे सम्बंध बना सकेंगे, जो कि भविष्य में लाभदायी सिद्ध होंगे। वैचारिक रूप से समृद्धि बढ़ेगी। शरीर, स्वास्थ और मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन में उल्लासमय वातावरण रहेगा।

तुला

दिन मिलाजुला रहेगा। कुछ कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन उन्हें सावधानी पूर्वक शुरू करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मानसिक रूप से भी आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे।

वृश्चिक

दिन शुभ है। आर्थिक लाभ के संयोग बन रहे हैं। मित्रों के साथ भेंट होगी। उनके साथ घूमने-फिरने, आनंद-प्रमोद करने में खर्च होगा। नौकरी या व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी आय बढ़ेगी। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

धनु

दिन बहुत अच्छे से बीतेगा। यश, कीर्ति और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में उ’च पदाधिकारी खुश रहने से पदोन्नति की संभावना बढ़ेगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा।

मकर

दिन बहुत अच्‍छा रहेगा। बौद्धिक कार्य या साहित्य लेखन जैसी प्रवृत्तियों के लिए अनुकूल दिन है। व्यवसाय में नई विचारधारा आपके कार्यों को नया स्वरूप देंगे। विवाद से खुद को दूर रखें।

कुंभ

दिन प्रतिकूल रहेगा। निषेधात्मक कार्यों और नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा, अन्यथा मुसीबत में पड़ सकते हैं। झगड़े-विवाद से बचें, क्रोध और वाणी पर संयम रखें। पारिवारिक वातावरण कलुषित रहेगा।

मीन

दैनिक कार्यों से बाहर निकलकर घूमने-फिरने और मनोरंजन में समय बिताएंगे। स्वजनों और मित्रों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। सिनेमा, नाटक या बाहर भोजन करने जाने का कार्यक्रम आनंदित करेंगे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *