राजस्थान में कैबिनेट विस्तार से पहले शिक्षा, राजस्व समेत तीन मंत्रियों का इस्तीफा

अन्य राज्य देश
Spread the love

राजस्थान। राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार से ठीक पहले प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा और राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने इस्तीफा दे दिया है।

तीनों ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर मंत्री पद छोड़ने की पेशकश करते हुए संगठन के लिए काम करने की इच्छा जताई है। कहा जा रहा है कि ‘एक व्यक्ति एक पद’ वाले फॉर्मूले की वजह से तीनों मंत्रियों के इस्तीफे लिए गए हैं।

तीनों ही मंत्री दो-दो पद संभाल रहे थे। डोटासरा शिक्षा मंत्री के साथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का जिम्मा संभाल रहे थे, जबकि राजस्व मंत्री हरीश चौधरी को पंजाब और स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा को गुजरात कांग्रेस का प्रभार बनाया गया था।

21 या 22 नवंबर को नए मंत्री शपथ ले सकते हैं। तीन मंत्रियों के इस्तीफों के बाद गहलोत मंत्रिमंडल में अब 12 नए मंत्रियों की ताजपोशी का रास्ता साफ हो गया है।