रांची। मुख्यमंत्री हेंमंत सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन से 24 सितंबर को रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड (जमशेदपुर) की बेटी एवं बॉलीवुड गायिका श्रीमती शिल्पा राव ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्वगायिका का पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर श्रीमती शिल्पा राव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कई मौकों पर हमारी बेटियों ने राष्ट्रीय फलक पर राज्य का नाम रोशन किया है। आपकी यह सफलता झारखंड की युवा पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करेगा।
मुख्यमंत्री ने श्रीमती शिल्पा राव से कहा कि आपको मिला यह सम्मान राज्य का भी सम्मान है। मुख्यमंत्री ने बॉलीवुड सिंगर श्रीमती शिल्पा राव को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।
मौके परम बॉलीवुड सिंगर श्रीमती शिल्पा राव ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपने गायिकी जीवन की शुरुआत से लेकर बॉलीवुड सिंगर के रूप में नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित होने की यात्रा के अनुभव साझा किए।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


