Weather Update : बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी, जानें अपने राज्‍य का हाल

नई दिल्ली देश मौसम
Spread the love

Weather Update : नई दिल्‍ली। बारिश ने देश के कई राज्‍यों में तबाही मचा रखा है। उत्‍तराखंड में भूस्‍खलन होने से कई जानें चली गई है। उत्‍तर प्रदेश, बिहार सहित कई राज्‍यों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। अगस्त में सामान्य स्तर की बारिश की उम्मीद है। सितंबर में अतिरिक्त बारिश होने की प्रबल संभावना है। आईएमडी ने आज यानी 13 अगस्‍त को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

ये है राज्‍यवार स्थित

उत्‍तराखंड : आईएमडी ने 13–14 अगस्त के लिए कई जिलों में रेड अलर्ट। अन्य में ऑरेंज/येलो अलर्ट जारी किया है। खतरनाक बारिश और बाढ़ की आशंका है।

हिमाचल प्रदेश : 13–16 अगस्त तक बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है। अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी।

तेलंगाना (हैदराबाद सहित) : अगले 72 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी। भारी से बहुत भारी बारिश के साथ फ्लैश फ्लड की आशंका है।

महाराष्ट्र : 15–18 अगस्त तक भारी बारिश की आशंका है। कई इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट और कुछ जगहों के लिए येलो अलर्ट जारी।

आंध्र प्रदेश : विशेष रूप से गूंटूर, क्रिष्‍णा, गतरि आदि में 13–14 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट।

नागपुर क्षेत्र : 17 अगस्त तक बारिश तेज़ होने की संभावना है। विशेषकर 13–14 अगस्त को। कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी।

छत्‍तीसगढ़ : आईएमडी की आठ-दिवसीय राष्ट्रीय बुलेटिन में छत्‍तीसगढ़ के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

बिहार, यूपी : आईएमडी की आठ-दिवसीय राष्ट्रीय बुलेटिन में बिहार-यूपी के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

झारखंड : फिलहाल राज्‍य में अत्यधिक बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि कुछ जिलों में बारिश और वज्रपात होने की उम्‍मीद है।

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK