रील बनाने के चक्कर में हुआ बड़ा हादसा, जानें पूरा मामला

बिहार देश
Spread the love

मुंगेर। बिहार के मुंगेर जिले से दुखद खबर सामने आई है। बरियारपुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां फुलकिया मोड़ पर बाइक पर रील्स बनाते समय किशोरों ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों  किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी मुताबिक,  तीन दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर मोबाइल से रील्स बनाते हुए तेज रफ्तार में कल्याणपुर की ओर जा रहे थे। तभी उनकी बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे खड़ी एक यात्री बस से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शुभम कुमार (17 वर्षीय) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आनंद कुमार (15 वर्षीय) ने मुंगेर सदर अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। तीसरा सोनू कुमार गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है। 

तीनों किशोर कुमारपुर गांव (पड़िया पंचायत) के रहने वाले थे और आपस में घनिष्ठ मित्र थे। शुभम इंटरमीडिएट का छात्र था। जबकि आनंद दसवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था।

हादसे की सूचना मिलते ही बरियारपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं बाइक को भी जब्त कर लिया। 

बरियारपुर थानाध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मोबाइल से वीडियो बनाते समय लापरवाही और तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। इधर हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK