संजय यादव
देवघर। मंत्री हफीजुल हसन के आवास पर रविवार को झामुमो जिलाध्यक्ष संजय शर्मा की अध्यक्षता में श्रद्धाजलि सभा का आयोजन कर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रधासुमन अर्पित की गयी। मौके पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
श्रधांजलि सभा से पूर्व रांची से ऑनलाईन मंत्री हफीजुल हसन ने पार्टी कार्यकर्ताओं को 16 अगस्त को नेमरा में गुरुजी के श्राद्ध कर्म मे शामिल होने का आहवान किया। इसके लिए मंत्री हफीजुल ने कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। कहा कि राज्य में गुरुजी का योगदान अस्मिता व पहचान के लिए अमूल्य है। मौके पर कार्यकत्ताओं ने गुरुजी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मंत्री प्रतिनिधि शब्बीर हसन अंसारी, सचिव दिनेश्वर किस्कू, जिला उपाध्यक्ष तेज नारायण वर्मा, जिला केंद्रीय समिति सदस्य प्रकाश मंडल, डुगु टुडू, प्रहलाद दास, नगर सचिव संजय शर्मा, नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद ताजुद्दीन, अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष सरफराज अहमद, नगर कोषाध्यक्ष अमित चंद्रवंशी, राजेश दास, मधुपुर प्रखंड अध्यक्ष शाकिर अंसारी, रुबिल मरांडी, जनौदिन मुख़्तार, शशि दास, प्रकाश, मरगोमुंडा प्रखंड अध्यक्ष सोहन मुर्मू मौजूद थे।
इसके अलावा करो प्रखंड अध्यक्ष सुनील हांसदा, सचिव भागीरथ गोस्वामी, प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष गुलाम अशरफ, प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष सोहराब अंसारी पप्पू, देवीपुर प्रखंड सचिव मृत्युंजय मंडल, उपाध्यक्ष दिनेश दास, मिट्ठू सिंह, जितेंद्र यादव, मिथिलेश यादव, गंगा दास, शाहीद उर्फ फेकू नौशाद आलम, कार्तिक दास, दुर्गा राणा, सऊद अंसारी, बसंती मरांडी, समीर आलम आदि लोग मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK