Jharkhand Weather News

Jharkhand : कल से बदलेगा मौसम, ये होगा प्रभाव

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड में कल से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने बुधवार को दी। केंद्र के मुताबिक अगले 2 से 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।

मौसम केंद्र के मुताबिक अगले 2 से 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद अगले 3 दिनों में तापमान में कोई बड़े बदलाव की कोई उम्मीद नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार यानी 17 मार्च से मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। केंद्र के मुताबिक 17 से 21 मार्च तक मौसम शुष्‍क रहेगा। आकाश में आंशिक बादल छा सकते हैं। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।