जमकर खेलें होली, ऐसे फटाफट छूट जायेगा रंग

झारखंड
Spread the love

रांची। होली के लिए सभी ने सारी तैयारियां भी पूरी कर ली हैं। आजकल मार्केट में मिलने वाले रंग और गुलाल अगर चेहरे, बाल या नाखून पर लग जाते हैं, तो उन्हें छुड़ाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। तो आज हम कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं, जिन्हें अपनाने से चेहरे, बाल और नाखून से आसानी से कलर निकाल सकते हैं।

शरीर से हटाएं रंग

चेहरे और शरीर से होली का रंग निकालने के लिए त्वचा को स्क्रब बिल्कुल नहीं करना चाहिए। बॉडीवॉश या साबुन से नहाएं तो शरीर पर थोड़ा सा तेल मलें। तेल का उपयोग नहीं करना चाहते हैं, तो आप एक गाढ़ी क्रीम या लोशन भी चुन सकते हैं।

चेहरे से कैसे हटाएं रंग

ऊपर दिया हुआ तरीका अपनाने के अलावा चेहरे से रंग निकालने के लिए गहरे क्लींजिंग फेस वॉश का उपयोग करें और उसके बाद मॉइस्चराइजर का उपयोग करें। चाहें तो अगले दिन फेस मास्क का उपयोग कर सकते हैं। होली खेलने से पहले चेहरे पर तेल के ऊपर सनस्क्रीन भी लगा सकते हैं। यदि आप बेसन, दही और नींबू के मिश्रण में विटामिन ई का एक कैप्सूल मिलाएं।

बालों से कैसे हटाएं रंग

जैसे ही आप होली खेल लें, उसके बाद बालों को 2 बार शैंम्पू की जरूरत हो सकते हैं। कंडीशनर के बाद हेयर सीरम लगाएं। यह बालों को धूप के प्रभाव और रंगों के कारण होने वाले रूखेपन से रिपेयर करेगा। बालों के झड़ने को कम करने के लिए हेयर स्पा कराएं या घर पर ही डीप कंडीशनिंग मास्क का उपयोग लगाएं।

नाखूनों से रंग कैसे हटाएं

नाखूनों को होली के रंग से बचाने का सबसे अच्छा उपाय ये हो सकता है कि आप ट्रांसपैरेंट नेलपॉलिश लगा लें, जो कि होली खेलने के बाद नेल पॉलिश रिमूवर से आसानी से निकाला जा सकता है। अगर उसके बाद भी रंग नाखूनों से नहीं जाता है तो नाखूनों को गुनगुने पानी के टब में बादाम के तेल या सिरके के साथ भिगोएं। इससे नाखूनों का रंग निकल जाएगा। इसके साथ ही नाखूनों पर कुछ दिनों तक कुछ न लगाएं।

खास ध्यान रहे

अगर होली खेलने के बाद आपको कोई भी इचिंग या खुजली होती है, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें. वहीं, अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है, तो पक्के रंगों से होली खेलने से बचें या फिर पहले डॉक्टर की सलाह लें।