शिक्षकों को हिन्दी टिप्पण परीक्षा पास करने की जरूरत नहीं

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा का प्रतिनिधिमंडल वित्त विभाग के उप सचिव कपिल देव पंडित से मिला। रांची जिले के शिक्षकों को जुलाई माह के वेतन वृद्धि संबंधित विभागीय मार्गदर्शन के लिए विस्तारपूर्वक वार्ता की गई।

ज्ञात हो कि रांची जिला शिक्षा अधीक्षक के द्वारा वित्त विभाग को पत्र भेजा गया है, उस पर गहन विचार विमर्श हुआ। वित्‍त विभाग के उप सचिव ने स्पष्ट कहा कि यह सेवा संहिता का पूर्व से ही स्थापित नियम है कि शिक्षक को हिन्‍दी टिप्पण पास करने की कोई आवश्यकता नहीं है। अत: वेतन वृद्धि निरंतर जारी रहेगी।

उप सचिव ने इसके अलावा अन्य जिलों हजारीबाग, बोकारो, खूंटी को भी निर्देश दिया कि वेतन वृद्धि शिक्षकों की सतत जारी रहेगी। शिक्षकों को हिन्‍दी टिप्पण पास करने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यह नियमावली मात्र राज्य के राजकीय जिला विद्यालयों के लिए लागू है। यह नियमावली राज्य के किसी भी राजकीय कृत विद्यालयों के लिए मान्य नहीं है।

मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश संयोजक विजय बहादुर सिंह, अमीन अहमद सहित अजय कुमार, अरुण कुमार, पंकज कुमार, संजय कुमार, सुमेश कुमार मिश्रा पदाधिकारी शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK