
आशीष कुमार वर्मा
चाईबासा। कांग्रेस नेता और संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को मंगलवार को चाईबासा स्थित विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट से जमानत मिल गई। कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने के बाद उन्हें यह राहत मिली। जमानत मिलने के बाद राहुल गांधी रांची पहुंचे, जहां से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
राहुल गांधी आज सुबह हेलिकॉप्टर से चाईबासा पहुंचे। उनके लिए टाटा कॉलेज मैदान में अस्थायी हेलीपैड तैयार किया गया था। वहां से वे सीधे चाईबासा कोर्ट पहुंचे, जहां पूर्व में दर्ज मानहानि के एक मामले में उन्हें पेश होना था।
यह मामला वर्ष 2018 का है, जब चाईबासा में एक चुनावी सभा के दौरान उन्होंने कथित रूप से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा नेताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया था।
इस मामले की सुनवाई विशेष एमपी-एमएलए अदालत में जारी है। राहुल गांधी ने 2 जून को विशेष अदालत द्वारा जारी समन को झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने उन्हें 26 जून को अदालत में उपस्थित होने का निर्देश दिया था, लेकिन उनके वकील ने बताया कि राहुल उस दिन उपस्थित नहीं हो सकेंगे।
इसके बाद अदालत से 6 जून के बाद की तारीख देने का अनुरोध किया गया, जिसे स्वीकार करते हुए कोर्ट ने 6 अगस्त को अंतिम अवसर के रूप में पेश होने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने राहुल गांधी को ट्रायल में सहयोग करने की शर्त पर जमानत दी।
बताते चलें कि राहुल गांधी सोमवार से झारखंड दौरे पर हैं। इससे पहले उन्होंने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झामुमो संरक्षक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK