रांची। मोटर वाहन दुर्घटना से संबंधित विशेष लोक अदालत रांची व्यवहार न्यायालय में 8 जून, 2024 को सम्पन्न हुआ। इसमें 115 वादों का निष्पादन और 4.87 करोड़ का सेटलमेंट किया गया। झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष (झालसा) सुजित नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश और न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष डालसा (रांची) दिवाकर पांडे के मार्गदर्शन में इसका आयोजन हुआ।
विशेष लोक अदालत (मोटर दुर्घटना दावा मामले) के लिए लिये 1 बैंच का गठन किया गया। इसमें पी.ओ. (एम.ए.सी.टी) मनीष, चीफ लिगल एड डिफेंश काउंसेल प्रवीण कुमार श्रीवास्तव उपस्थित थे। इस विशेष लोक अदालत में 500 चिन्हित वादों को निस्तारण के लिए बेंच के समक्ष रखा गया था।
मौके पर 115 वादों का आज निस्तारण किया गया और 4 करोड़ 87 लाख 45 हजार रुपये की समझौता राशि निष्पादन कर प्राप्त की गयी। इसे पीड़ितों एवं पीड़ितों के आश्रितों के बीच बांटा गया। ज्ञात हो कि न्यायायुक्त के हाथों से भी पक्षकारों के बीच चेकों का वितरण किया गया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8