
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। उपायुक्त डॉ. ताराचंद के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी जया शंखी मुर्मू के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में यातायात नियमों को लेकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट चल रहे लगभग 30 दोपहिया वाहन चालकों को रोका गया। उन पर चालान की कार्रवाई की गई। वहीं, दूसरी ओर एक बाइक में पुलिस कांस्टेबल बिना हेलमेट पर जाते दिखे।
जिला परिवहन अधिकारी एवं जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक ने चालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन का महत्व समझाया। भविष्य में बिना हेलमेट गाड़ी नहीं चलाने की सख्त हिदायत दी।
जांच अभियान के दौरान ट्रैफिक इंचार्ज अपनी टीम के साथ मौके पर तैनात रहे। डीआरएसएम अमृतेश्वर गिरि ने भी लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आगे भी इस तरह के जांच अभियान जारी रहेंगे। नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि आए दिन प्रायः सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस संदर्भ में आम जनता को जागरूक करना है कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट, चालक अनुज्ञप्ति, वाहन का आवश्यक कागजात के साथ चलना सुनिश्चित करेंगे।

चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट पहने। वाहन का आवश्यक कागजात के साथ चलना जरूरी है। इसका उल्लंघन करने पर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई के साथ-साथ दंड शुल्क की वसूली की जाएगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK