- महुआजरी पंचायत भवन में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन
रांची। झालसा के निर्देश, न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन और डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर की देखरेख में नालसा की योजना ‘संवाद’ एवं ‘जागृति’ पर मांडर प्रखंड की महुआजरी पंचायत भवन में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एलएडीसी सहायक सुश्री शिवानी सिंह, पीएलवी दानीश अंसारी, कालिंदर गोप, सोनी कुमारी, अफताब अंसारी, तालिब अंसारी, शामी अंसारी, राजा वर्मा एवं पंचायत भवन के कर्मचारी उपस्थित थे।
सुश्री शिवानी सिंह ने संविधान के अनुच्छेद-14,15 और अनुच्छेद 21 के बारे में लोगों को जागरूक किया। संविधान के अनुच्छेद 39ए के तहत सभी नागरिकों को विधिक सहायता दिये जाने के संबंध में गरीब, बेसहारा, जरूरतमंद लोगों को जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि वैसे व्यक्ति जो अपने बातों को न्यायालय में नहीं रख पाते हैं या न्याय पाने से वंचित रह जाते है, उनके लिए डालसा, रांची हमेशा सेवारत है।

सुश्री सिंह ने नालसा के द्वारा संचालित योजना घर-घर न्याय की जागृति, जो नालसा जागृति योजना – 2025 और नालसा संवाद योजना-2025 के दोनों योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। साथ ही, नालसा योजना संवाद एवं जागृति पर विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन का शुभारंभ बारीडीह पंचायत ओरमांझी से प्रारंभ किया गया।
उक्त दोनों योजनाओं के तहत डालसा द्वारा पीएलवी के कार्यों के बारे में ग्रामीणों को बताया गया। उनकी समस्याओं का निदान किस प्रकार किया जाना है। सरकार द्वारा दी जानेवाली कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने पर चर्चा की गयी।
‘जागृति’ योजना के तहत बाल विवाह, डायन प्रथा, दहेज प्रथा, बाल श्रम, नशा, अनाथ बच्चों से संबंधित, स्पॉन्सरसीप योजना, सड़क दुर्घटना, प्राकृतिक आपदा, असंगठित मजदूर के सुरक्षा से संबंधित विधिक जानकारी दी गयी।
ज्ञात हो कि शिवानी सिंह के द्वारा संवाद योजना के तहत आदिवासियों के अधिकारों और संरक्षण से संबंधित कानून के बारे में तथा दिव्यांगजनों के अधिकार, मानव तस्करी एवं रोकथाम, मानसिक रोगी, लोक अदालत, पॉक्सो कानून एवं नालसा टॉल फ्री नम्बर-15100 के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया।
यहां सीधे पढ़ें अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK