- संतोष कुमार अग्रवाल सचिव और अल्तमश आलम कोषाध्यक्ष
रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल का तीसरा शपथ ग्रहण समारोह रैडिसन ब्लू होटल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मनोज कुमार मिश्रा ने अध्यक्ष, संतोष कुमार अग्रवाल ने सचिव और अल्तमश आलम ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली।
पूर्व जिलापाल पीएमजेएफ राहुल वर्मा ने नव-निर्वाचित पदधारियों को शपथ दिलाई। दीक्षा अधिकारी की भूमिका एमजेएफ शुभ्र मजूमदार ने निभाई। उन्होंने नए सदस्यों को लायंस इंटरनेशनल की भावना से परिचित कराया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लायंस क्लब्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322ए के जिलापाल पीएमजेएफ संजय कुमार थे। उन्होंने अपने संबोधन में सेवा को जीवन का सर्वोच्च उद्देश्य बताया। विशिष्ट अतिथि द्वितीय उप जिलापाल कंचन कुमार साहू और पीएमजेएफ कमल जैन थे।
कार्यक्रम का उद्घाटन एवं मुख्य वक्तव्य पीएमसीसी पीएमजेएफ राजीव लोचन द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने क्लब के उद्देश्यों और सेवा की दिशा पर प्रकाश डाला।
अन्य विशिष्ट अतिथियों में सिद्धार्थ मजूमदार, सुजीत कुमार, राजेश कसेरा, गणेश सिंह, सुबोध चौधरी, प्रेम शंकर मिश्रा शामिल रहे। समारोह का संचालन डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन एमजेएफ पूनम आनंद ने किया।
इस अवसर पर झारखंड चैंबर के प्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही। अध्यक्ष परेश गट्टानी, सचिव आदित्य मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, उपाध्यक्ष ज्योति कुमारी, संयुक्त सचिव लायन नवजोत अलंग, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबड़ा और किशोर मंत्री, कार्यकारिणी सदस्य संजय अखौरी, डॉ. अभिषेक रामाधीन और मुकेश अग्रवाल भी मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK