
जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 14 में शनिवार की देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस ने 3 अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया, जिनमें एक युवती भी शामिल है। पुलिस ने इनके पास से दो हथियार बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में कलीम खान, अजहर उर्फ बाबू और आमिर खान शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक, हाल ही में सरायकेला-खरसावां जिले से एक व्यवसाई का अपहरण किया गया था। अपराधियों ने कुछ घंटों बाद व्यवसाई को छोड़ तो दिया, लेकिन उसकी रिहाई के एवज में परिजनों से 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। मोबाइल लोकेशन और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए आरोपियों का पता लगाया गया। लोकेशन मानगो के रोड नंबर 14 में मिलने पर शनिवार रात भारी पुलिस बल के साथ इलाके की घेराबंदी की गई।
जैसे ही पुलिस ने संदिग्ध मकान को चारों ओर से घेरा, अपराधियों ने पहले एक पिस्टल खिड़की से बाहर फेंककर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। इसके बाद उन्होंने दूसरा हथियार लोड कर पुलिस पर दो राउंड फायरिंग की।
पुलिस ने संयम दिखाते हुए जवाबी कार्रवाई की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मकान से एक युवती भी पकड़ी गई, जो अपहरण की साजिश में शामिल पाई गई। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK