मध्याह्न भोजन का निरीक्षण, लैब भेजी गई मंडल कारा की खाद्य सामग्री

झारखंड
Spread the love

गणपत लाल चौरसिया

गुमला। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी ने राजेंद्र अभ्यास स्कूल, करमटोली और मंडल कारा का निरीक्षण 30 अगस्‍त को किया गया। उपायुक्त के निर्देश एवं अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के मार्गदर्शन में यह कार्य किया गया।

निरीक्षण के क्रम में मंडल कारा से चीनी, मसूर दाल, अरहर दाल, आटा, गुड़, तेल एवं मूंग दाल के सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजा गया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी सामग्री में गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित वेंडर के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

श्री गुग्‍गी ने बताया कि समय-समय पर पेयजल की जांच, पेस्ट कंट्रोल, खाद्य सामग्री की मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट और लाइसेंस नंबर की जांच अनिवार्य है। साथ ही रसोईघर, परिसर एवं खाद्य भंडारण स्थलों को स्वच्छ व सुरक्षित रखने के लिए भी विशेष निर्देश दिए गए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK