Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope : 15 अगस्‍त, 2025 का राशिफल

मेष

आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। अधिक लोगों के साथ संम्पर्क बना रहेगा, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। कारोबार को लेकर प्रवास की भी संभावना है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।

वृष

कारोबार अच्छा चलेगा। धन लाभ की स्थिति रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्य सफल होंगे। वाणी की मधुरता से अन्य लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन

व्यावसायिक गतिविधियों में छोटी-छोटी बाधाएं आ सकती हैं। इससे मन में अनिर्णय की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। वाद-विवाद को टालने का प्रयास करें। खान-पान का ध्यान रखें।

कर्क

व्यापार-धंधा अच्छा चलेगा। धन लाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च बढ़ने से मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद में फंस सकते हैं। रुपये के लेन-देन से बचें।

सिंह

कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी। दिन भागदौड़ में बीतेगा। कारोबार विस्तार की योजनाएं बना सकते हैं, लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिलने से मन दुविधा में रहेगा। परिवारजनों के साथ अच्छा वातावरण मिलने से प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

कन्या

कारोबार में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। आकस्मिक धन लाभ की संभावना बन रही है। कार्यों में सफलता मिलेगी, जिससे शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे। यात्रा पर जाने की योजना बनेगी।

तुला

कारोबार में बाधाएं आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखना होगा, वर्ना अनावश्यक वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। परिजनों के साथ किसी बात पर विवाद होने की आशंका है।

वृश्चिक

व्यावसायिक क्षेत्र में विशेष लाभ मिलने के योग रहेंगे। काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। उच्च पदाधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी।

धनु

व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। धन लाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च की अधिकता से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। ध्यान रहे कि आपकी बातों से किसी को ठेस ना पहुंचे।

मकर

व्यवसाय विस्तार की योजनाएं बनाएंगे, लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिलने से मन में व्यग्रता रहेगी। कार्यभार की अधिकता रहेगी। दिन भागदौड़ में बीतेगा। अनावश्यक खर्चों की भी अधिकता रहेगी। थकान का अनुभव करेंगे।

कुंभ

नराकात्मक विचारों से दूर रहें, अन्यथा बड़ा नुकसान होने की आशंका रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, जिससे मन व्यग्र रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें। नये कार्यों की शुरुआत करने से बचें।

मीन

कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। धन लाभ की स्थिति रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थान परिवर्तन के साथ आय वृद्धि के योग बनेंगे। परिवार का माहौल अनुकूल रहेगा। परिजनों के साथ दिन मनोरंजन और आनंद-प्रमोद में बीतेगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)