Horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope : 14 अगस्‍त, 2025 का राशिफल

मेष

आत्मविश्वास से अपने काम के रास्ते में आने वाली सभी कठिनाइयों को आसानी से पार कर सकेंगे। सिर्फ अपने दृष्टिकोण को सकारात्मक रखना होगा। कहीं दूर से आर्थिक फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। निवेश से फायदे के संकेत हैं।

वृष

आर्थिक योजना को बल मिलेगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। शत्रुओं से सावधान रहें। किसी असहाय की मदद करने से खुशी प्राप्त होगी। पेशेवर मोर्चे पर प्रयास सफल रहने की संभावना है। बड़े रोजगार के अवसर इंतजार कर रहे हैं।

मिथुन

दिन भाग-दौड़ से भरा रहेगा। घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। बच्चों से कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। पुरानी यादें ताजा होंगी।

कर्क

स्वभाव में उग्रता और क्रोध के कारण काम करने में मन नहीं लगेगा। वाद-विवाद में अपने अहम के कारण किसी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। व्यापार एवं नौकरी में आय बढ़ेगी। कार्यस्थल पर ध्यान भटक सकता है।

सिंह

आपके अच्छे प्रदर्शन के कारण अधिकारी आपको अधिक उत्तरदायित्व सौंपने पर विचार करेंगे। दिन भाग्यशाली है। खुद को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर महसूस करेंगे। खर्चे और आय का ठीक से लेखा-जोखा कर लें।

कन्या

धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी, घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। विज्ञान के छात्रों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। करियर के अच्छे अवसर मिलेंगे। थकान महसूस करेंगे।

तुला

फायदा हो सकता है। जिस काम में आप लगे हैं, उसमें फल अवश्य मिलेगा। कोई भी बात आज आप नाप-तोल पर करें। कुछ लोगों का आपसे विरोध हो सकता है। संभव है मित्रों व सहकर्मियों से कोई मदद नहीं मिले।

वृश्चिक

नया करने की अपनी इच्छा पर ध्यान देना चाहिए। भाग्य साथ होगा। सभी लक्ष्यों को प्राप्त कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में सामने बड़ी मुश्किलें हैं। समझ नहीं पाएंगे कि इस आर्थिक संकट से कैसे पार पाया जाए।

धनु

दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। भाई-बहन के रिश्तों में मिठास आएगी। एक-दूसरे से दिल खोलकर बातें शेयर करें। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। करियर के संबंध में किसी निपुण सलाहकार की सलाह की जरूरत होगी।

मकर

ज्यादा खर्च होगा। परिवार का वातावरण भी ज्यादा अच्छा नहीं होगा। कुटुंब के लोगों के साथ मतभेद के प्रसंग खड़े होंगे। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। बोलने पर संयम रखें।

कुंभ

आराम और मौज-मस्ती का मौका मिल जाता है। कोई सम्पत्ति नष्ट होने का योग है। आरामदायक कीमती सामान के प्रति सजग रहें, विशेष कर उन वस्तुओं में जिन पर अधिक रूपये खर्च हुए हैं। दुर्घटना हो सकती है।

मीन

घरेलू कामों की वजह से भाग-दौड़ बनी रहेगी। यात्रा पर भी जा सकते हैं। यात्रा के दौरान किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। उधार देने से बचें। दिन की शुरुआत मीठा खाकर करें। नया वाहन खरीदने के लिए दिन अच्छा है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *