गणेशोत्सव प्रारम्भ, भक्तों के दर्शन के लिए खुले पट

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

गणपत लाल चौरसिया

गुमला श्रीगणेश चतुर्थी को भक्तजनों के दर्शनार्थ पूजा पंडालों के पट खुल गए। गणपति बप्पा के दर्शन,  उनकी पूजा अर्चना के लिए बड़े बुजुर्ग, महिला पुरुष, नर नारी, युवा-युवती, बच्चों में विशेष उत्साह और उमंग देखा गया। अधिकांश पूजा पंडालों के आसपास में मेले जैसा दृश्य दिखा।

जिला मुख्यालय सहित सभी अनुमंडल, प्रखंड और सभी सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में श्री गणेश पूजा समितियों द्वारा अपने-अपने पूजा पंडान में श्रीगणपति बप्पा के विशाल सुंदर और आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। पंडालों को विभिन्न प्रकार के फूल, पत्तियां, केले के थम से सजाया गया है। आकर्षक, और अद्भुत तोरण द्वार का निर्माण किया गया है। इसके अलावा आकर्षक विद्युत सज्जा, रंग-बिरंगे लेजर लाइट का प्रदर्शन किया जा रहा हैं। सभी पूजा पंडालों में प्रसाद वितरण की अलग व्यवस्था की गई है।

कई पूजा पंडाल के आसपास मेले का दृश्‍य है। यहां के आसपास चाट, चार्मिंग, पानीपुरी सहित विभिन्न व्यंजन, मिठाईयों सहित खिलौने और गुब्बारों की दुकानें सजी हुई है। इसमें भी काफी भीड़ देखी गई।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *