उपायुक्त ने किया फुल ड्रेस परेड रिहर्सल का निरीक्षण

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। स्वतंत्रता दिवस के दिन होने वाले परेड का फाइनल रिहर्सल बुधवार को बीएस कॉलेज स्थित स्टेडियम मैदान में किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ ताराचंद और पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने परेड का निरीक्षण किया।

परेड में जिला आरक्षी बल, महिला पुलिस बटालियन, एनसीसी की तीनों विंग, स्काउट एवं गाइड की टुकड़ियां और एमबी डीएवी के छात्र शामिल हुए। परेड के पश्चात स्कूली बच्चों द्वारा ड्रिल और कराटे का प्रदर्शन किया गया।

ध्वजारोहण और माल्यार्पण कार्यक्रम

स्वतंत्रता दिवस के दिन सुबह 7.45 बजे उपायुक्त आवास में उपायुक्त द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद नगर परिषद क्षेत्र में स्थित महापुरुषों की प्रतिमा पर उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत अन्य पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण सुबह 8 बजे से 8-45 बजे तक किया जाएगा।

समाहरणालय परिसर में उपायुक्त द्वारा ध्वजारोहण सुबह 10.30 बजे किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में सुबह 10.40 बजे और पुलिस लाईन में सुबह 11.20 बजे किया जाएगा। उप विकास आयुक्त द्वारा पुराना डीआरडीए कार्यालय में सुबह 10.55 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। अनुमंडल कार्यालय में सुबह 11.00 बजे अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।

मंत्री होंगीं मुख्य अतिथि

बीएस कॉलेज स्टेडियम में होने वाले मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की द्वारा ध्वजारोहण सुबह 9.05 बजे किया जाएगा। मुख्य अतिथि के संबोधन के पश्चात चयनित विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा ड्रिल डिस्प्ले और कराटे की कलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके उपरांत पारितोषिक, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान किया जाएगा।

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK